- Hindi News
- National
- Taranagar News Rajasthan News Minor Kidnapped And Attempted Rape Case Registered
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
गांव जोड़ी पट्टा लोहसना में 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किए जाने पर भालेरी थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार जोड़ी पट्टा लोहसना गांव की नाबालिग ने रिपोर्ट दी कि वह पिछले एक साल से शादी पार्टियों में गाने वाले ज्ञानसिंह को जानती थी, जो फोन पर बात भी करता था।
आठ मार्च की रात ज्ञानसिंह ने उसे फोन कर गांव में आने की बात कही और उसे मिलने के लिए बाहर बुलाया। वह बाहर निकली तो ज्ञानसिंह ने जबरन गाड़ी में बैठा लिया और खींवासर की रोही की तरफ ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने पिता को फोन कर जानकारी दी। उसके पिता ने गाड़ी का पीछा कर खींवासर के पास रुकवाया। वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पत्थर मारने शुरू कर दिए। आरोपी ज्ञानसिंह मौके से भाग गया। युवती परिजनों के साथ घर पर आ गई।