पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratangarh News Rajasthan News Mla Dr Poonia Gave Instructions To Inspect The Wards And Get The Development Work Done

विधायक डॉ. पूनिया ने वार्डों का निरीक्षण कर विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सादुलपुर | विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने शहरी क्षेत्र में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर वार्डवासियों की समस्याएं सुनी। विधायक पूनिया ने वार्ड 32 में 21.47 लाख रुपए की लागत से होली टिब्बा पर सीसी ब्लॉक रोड निर्माण तथा सांवरमल जांगिड़ के घर से बद्रीप्रसाद जांगिड़ के नोहरे तक इंटर लॉक खुर्रा बनाने तथा वार्ड 14 सैनिक कॉलोनी में करीब 43 लाख रुपए के विकास कार्य करवाने के निर्देश पालिकाध्यक्ष रजिया गहलोत को दिए। कांग्रेस देहात अध्यक्ष सतीश गागड़वास ने बताया कि सैनिक विश्राम गृह में 22 लाख का कार्य पूर्व नगरपालिका की ओर से प्रस्तावित किया गया था, जो अभी तक शुरू नहीं हुआ है। विधायक ने सैनिकों की मांग को देखते हुए जल्द से जल्द निर्माण करवाने के निर्देश दिए। वार्ड 32 में विधायक का पार्षद गोरधन नाई, बाबूलाल धेरड़, दामोदर शर्मा व दामिनी स्वामी आदि ने स्वागत किया
खबरें और भी हैं...