पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Mother Milk Bank Started 3 Years Ago Has So Far Provided 24812 Units Of Milk To 4203 Children

3 साल पहले शुरू हुए मदर मिल्क बैंक ने अब तक 4203 बच्चों को 24812 यूनिट दूध उपलब्ध कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय डीबी अस्पताल के एमसीएच विंग में तीन साल पहले शुरू की गई आंचल मदर मिल्क बैंक अब मिशन का रूप ले चुकी है। बैंक के जरिए अब तक 4028 माताएं 865380 एमएल दूध का दान कर चुकी है। अब तक 4203 बच्चों को 24812 यूनिट दूध उपलब्ध करवाया जा चुका है। तीन हजार यूनिट दूध अजमेर भेजा जा चुका है। कम्युनिटी व शिशु गृह में भी 2322 एमएल दूध उपलब्ध करवाया जा चुका है। मदर मिल्क बैंक में बुधवार को तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सीताराम गोठवाल ने केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। बैंक प्रभारी डाॅ. इकराम हुसैन ने बताया कि तीन वर्ष पहले 10 मार्च, 2017 को राज्य स्तरीय सलाहकार योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल द्वारा इसकी पहल की गई थी, जो आज नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस मौके पर पीएमओ डॉ. गोगाराम दानोदिया, नर्सिंग अधीक्षक कैलाशचंद्र सैनी, भंवरलाल शर्मा, मदर मिल्क बैंक मैनेजर रेनू चौधरी, बबीता चौधरी, प्रेम कंवर, सरोज मांजू, सहायक कर्मचारी राधादेवी, सुमन प्रजापत सहित पीडियाट्रिशियन व गायनोकोलॉजिस्ट उपस्थित थे।

स्थापना दिवस पर केक काटते मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल।
खबरें और भी हैं...