- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Municipality Officials Reviewed The Problem Of Dirty Water
पालिका अधिकारियों ने गंदे पानी की समस्या का जायजा लिया
सादुलपुर | गुलपुरा रोड पर गोशाला की डिग्गी से एकत्रित होने वाले गंदे पानी की समस्या का जायजा लेने के लिए शनिवार को पालिका के अधिकारी जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता सोमवीर सुडा ने बताया कि नियाज मोहम्मद व पालिका कनिष्ठ अभियंता ने एकत्रित गंदे पानी का जायजा लिया। वर्तमान में अस्थाई तौर पर समस्या का समाधान भी किया गया। एक माह में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।