पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarshar News Rajasthan News Nandu Sabka Bandhu Will Echo In Sardarshahar Tomorrow There Is No One To Listen To Your Scream Here Dialogues Like I Am Badman

सरदारशहर में कल गूंजेंगे नंदू सबका बंधु..., चिल्ला यहां तेरी चीख सुनने वाला कोई नहीं है..., आई एम बैडमैन जैसे डायलॉग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरदारशहर के ताल मैदान में 10 मार्च को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बाॅलीवुड सितारों का रंग जमेगा। होली मायड़ भूमि री की तरफ से होने वाले होली के रंग बाॅलीवुड सितारों के संग कार्यक्रम में मशहूर खलनायक शक्ति कपूर आऊ ललिता..., नंदू सबका बंधु..., रणजीत चिल्ला...यहां तेरी चीख
को सुनने वाला कोई नहीं है...
और गुलशन ग्रोवर आई एम बैडमैन...जैसे फेमस डायलॉग बोलते नजर आएंगे।

अभिनेता चंकी पांडे, हास्य अभिनेता सतीश कौशिक व बिंदु दारासिंह की भी प्रस्तुतियां रहेगी। पर्दे पर दहशत का पर्याय ये फिल्मी खलनायक कार्यक्रम में होली की मस्ती में रंगे नजर आएंगे।

होली के रंग बाॅलीवुड सितारों के संग कार्यक्रम में ये अभिनेता नजर आएंगे

{अभिनेता सतीश कौशिक : भईये रात को कुत्ते की जगह गधे को लेकर घूम रहा है, एे इन्ट्रोडेक्शन लेना बंद कर। बोलते नजर आएंगे।

{अभिनेता चंकी पांडे : आईएम जोकिंग आईएम पास्ता...जैसे डायलॉग बोलते नजर आएंगे।

{अभिनेता गुलशन ग्रोवर : आईएम बेडमैन।

{अभिनेता रणजीत : तू मेरे सवाल का जवाब नहीं देता, कल तक तेरे हाथ में थी, आज मेरे हाथ में है सत्ता...जैसे डायलॉग सुनाएंगे।

{अभिनेता शक्ति कपूर : काम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकाल कर गोटियां खेलता हूं, सड़क पर दुकान खोलते ही दूध पीने वालों की लाइन लग गई प्याज मार के।

{अभिनेता बिंदू दारा सिंह : अबे तोतले फिल्म इंडस्ट्रीज में जो बोल पड़े वह चल पड़े तोतले बोलते नजर आएंगे।

अभिनेता चंकी पांडे, हास्य अभिनेता सतीश कौशिक व बिंदु दारासिंह की भी प्रस्तुतियां रहेगी। पर्दे पर दहशत का पर्याय ये फिल्मी खलनायक कार्यक्रम में होली की मस्ती में रंगे नजर आएंगे।

राहुल, शाबाद और अल्तमाश की गायकी का चलेगा जादू : कार्यक्रम में गायककार राहुल वैद्य, शाबाद अफरीदी व अल्तमाश की गायकी का जादू भी देखने को मिलेगा। तीनों ही गायक फिल्मी गीतों और गजलों की प्रस्तुतियां देंगे। लोगों को पर्दे के पीछे के इन कलाकारों को सुनने का मौका मिलेगा।
खबरें और भी हैं...