- Hindi News
- National
- Salasar News Rajasthan News Now There Will Be Patrolling In Sujangarh In The Evening
अब सुजानगढ़ में शाम को भी रहेगी गश्त
शहर में बढ़ती चोरियों व वारदात को लेकर सुजानगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। एसएचओ मनोज कुमार ने आते ही सबसे पहले गश्त पर फोकस किया है। रात 12 से सुबह पांच बजे तक होने वाली गश्त के साथ अब संध्याकालीन यानी शाम 6 से 11.30 बजे तक भी नई गश्त की शुरूआत की है। नियमित शहर में घूमने वाली बाइकों में भी तीन बाइक पर अलग से जवान लगाए हैं। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि सभी का तीन-तीन घंटे समय भी बढ़ा दिया है। चोरियों को लेकर भी एक स्पेशल टीम बनाई हैं, जिसमें सालासर व सुजानगढ़ एसएचओ सहित छह जने शामिल हैं। चौकी पर भी एक एएसआई को तैनात किया है। इधर, संदिग्ध हालत में घूमते हुए गांव भोजलाई के विक्रम नायक व बड़ाबर के देवाराम नायक को नाथोतालाब क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इधर, जनसहयोग व नगरपरिषद के जरिए 100 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।