पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarshar News Rajasthan News On The Second Day Some Shopkeepers Protested At 70 Encroachment Motor Market In 3 Km Radius

दूसरे दिन 3 किमी दायरे में हटाए 70 अतिक्रमण मोटर मार्केट में कुछ दुकानदारों ने जताया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेगा हाईवे की सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन, नगरपालिका व रीडकोर की ओर से शुक्रवार को शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को जारी रहा। शनिवार को कार्रवाई के दौरान मोटर मार्केट के पास कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करना चाहा, लेकिन भारी पुलिस जाब्ते के कारण कार्रवाई जारी रही।

शनिवार को नगरपालिका, रीडकोर व प्रशासनिक दल ने चूरू रोड सर्किल से लेकर इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण हटाए। करीब तीन किमी दायरे में दल की ओर से कच्चे-पक्के 70 अतिक्रमण हटाए गए। इनमें पांच पक्की दुकानों को भी तोड़ा गया, वहीं दुकानों के आगे लगाए गए टीनशैड, तीरपाल, दुकानों के आगे बनाए गए फर्श आदि हटाए गए। पक्के निर्माण को जेसीबी की सहायता से तोड़कर रास्ता साफ करवाया गया।

दल के मोटर मार्केट पहुंचने पर कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे रोकने की मांग की। वहीं अन्य स्थानों पर टीम को आता देख दुकानदार स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए। तहसीलदार सुशील कुमार सैनी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार नोटिस देकर स्वयं के स्तर पर अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था, मगर दुकानदारों ने नोटिस की अनदेखी की। रीडकोर के स्थानीय प्रभारी दशरथसिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को फिर से अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है। कार्रवाई के दौरान नगरपालिका ईओ देवेंद्र कौशिक, थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा, रीडकोर कंपनी व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित नगरपालिका के कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे।

आथुणा बाजार में पानी निकासी में जुटी नगर पालिका की टीम

आथुना बाजार से पानी की निकासी करते हुए।

सरदारशहर | शहर के आथुणा बाजार में बरसाती व गंदे पानी की निकासी के लिए नगरपालिका की टीम शनिवार को तीसरे दिन भी जुटी रही। ईओ देवेंद्र कौशिक ने बताया कि बरसाती व गंदे पानी भराव की समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका की टीम तत्परता के साथ जुटी हुई है। वैकल्पिक तौर पर दो दिनों से नगरपालिका के संसाधनों से पानी की निकासी करवाई जा रही है। जल्द ही समाधान के लिए टेंडर जारी कर नालों की सफाई करवाई जाएगी।

सरदारशहर. अतिक्रमण तोड़ने के बाद दुकानों के आगे लगा मलबे का ढेर।
खबरें और भी हैं...