पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News On Women39s Day 50 Women From The Slum Cottage Got Food In The Hotel And Also Distributed Gifts

महिला दिवस पर झुग्गी झोपड़ी की 50 महिलाओं को होटल में भोजन करवाया और उपहार भी बांटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस एवं समाज के संयुक्त प्रयास से संचालित आपणी पाठशाला ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झुग्गी झोपड़ी की महिलाओं के लिए अनूठी पहल की। उन्होंने झुग्गी की 50 महिलाओं को होटल में ले जाकर भोजन करवाया तथा उपहार भी वितरित किए। होली से एक दिन पूर्व हुए महिला दिवस पर हुए इस कार्यक्रम को झुग्गी महिलाओं ने शानदार बताया। बतादें कि झुग्गी झोपड़ी ये महिलाएं उन्हीं बच्चों की परिजन है, जो आपणी पाठशाला में पढ़ते है।

रविवार सुबह सबसे पहले झुग्गी झोपड़ी की महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच राजकीय डीबी अस्पताल में करवाई। इन महिलाओं को वैन से अस्पताल ले गए। बाद में उसी वैन महिलाओं को बड़े होटल में ले जाकर भोजन करवाया। भोजन का खर्चा डीडवाना के भवादिया की ढाणी के श्रवण रेवाड़ व छापर के हरिराम जाट ने वहन किया। इसके बाद बूढ़े दंपती व विधवा महिलाओें को नई पोशाक व उपहार दिए गए। इस मौके पर सिपाही धर्मवीर जाखड, मुस्कान संस्थान के सचिव दिनेश कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष सुनीत कुमार, दीपचंद सहारण, मुकेश मील, अजय गोयल, संदीप जागिड़, मो. असलम आदि मौजूद रहे।

महिलाओं को कुरीतियां त्यागने का संकल्प दिलाया : आपणी पाठशाला के इस कार्यक्रम के तहत झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के महिला अभिभावकों को कार्यक्रम के बाद अंधविश्वास व कुरीति त्यागने के लिए जागरूक किया गया। सिपाही धर्मवीर व अन्य ने बाल विवाह व नशा खोरी जैसी बुराइयां छोड़कर सुरक्षित जीवन जीने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इधर, प्रज्ञा भारती पब्लिक स्कूल में महिला पतंजलि योग समिति की अाेर से महिला दिवस पर कार्यक्रम का अायाेजन हुअा। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए गायत्री शर्मा काे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पाेषिता पंवार ने किया। जयचंद लाल पंवार ने आभार व्यक्त किया। इधर, महिला दिवस पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से वार्ड 53 में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी सुमन, विशिष्ट अतिथि दुर्गा देवी, विमला देवी, कांता देवी, संतोष देवी ने सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित किया। ब्रह्माकुमारी सुमन ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उन्हें शिक्षित होना जरूरी है। युवा मंडल जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापत ने खेल सामग्री वितरित की। अध्यक्ष अनिता जोशी ने आभार व्यक्त किया। संचालन बिंदु चावला ने किया। चुन्नीलाल चावला, सुनील चौहान, रमेशचंद्र, अशोक चावला, किरण देवी व प्रेमलता आदि ने सहयोगी भूमिका निभाई।

साहवा | ग्राम पंचायत भवन में पंचायत प्रसार अधिकारी शिवपतसिंह बराच की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया। बराच ने महिलाओं के अधिकारों व केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

झुग्गी झोपड़ी के बच्चों की महिला अभिभावकों को होटल में भोजन करवाते हुए।
खबरें और भी हैं...