- Hindi News
- National
- Ladanu News Rajasthan News Opium Cultivation Among Mustard Crop Worth Rs 60 Lakh Caught One Accused Caught
सरसों के बीच अफीम की खेती, 60 लाख रुपए की फसल पकड़ी, एक आरोपी पकड़ा गया
लाडनूं पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर ग्राम बल्दू के एक खेत में सरसों की फसल के बीच में बोई गई अफीम-डोडा की फसल जब्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम बनाकर बल्दू सरहद में स्थित एक खेत मेंं दबिश दी गई, जिसमें पुलिस ने डोडा तोड़ी हुई और डोडा लगी हुई 860 किग्रा 520 ग्राम अफीम की हरी फसल जब्त की।
इस जब्तशुदा हरी फसल के सूखकर तैयार हो जाने पर इसका बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपए आंका गया है। पुलिस की इस दबिश देने वाली टीम में सीआई मुकुट बिहारी मीणा, सीआई कृष्णचंद, मुख्य आरक्षी बंशीलाल, सिपाही गोपालराम, जितेन्द्र कुमार, जल सिंह, राजेन्द्र, मांगीलाल व रामदयाल शामिल थे। इन्होंने मुखबिर की बताई जानकारी के आधार पर खेत में दबिश देकर सरसों के खेत के बीच में करीब आधा बीघा भूमि में अफीम की फसल बरामद की। पकड़े गए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी अफीम के बीज कहां से लाया और डोडा-पोश्त वगैरह का उत्पाद किसको सप्लाई करता था तथा वह कितने साल से यह खेती कर रहा था। यह सब पूछताछ में सामने आएगा। संभावना है कि इस क्षेत्र में अन्य भी कई स्थानों पर अफीम की फसल मिल सकती है।
सात घंटे चली कार्रवाई में 258 किग्रा डोडा तोड़े पौधे, 526 किग्रा फसल व 76.520 किग्रा खड़ी फसल जब्त
जब्त की गई डोडा की फसल मेंं 258 किग्रा डोडा तोड़े हुए पौधे थे और 526 किग्रा डोडा तोड़ी हुई फसल तथा 76.520 किग्रा खड़ी फसल डोडा तोड़ी हुई थी। इस सारी फसल को बारदाना के बोरों में भरकर जब्त किया गया। पुलिस को देखते ही खेत मालिक वहां से फरार हो गया, लेकिन मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर खेत में मिले आरोपी दुर्गाराम (20) पुत्र गोपालराम जाट निवासी बल्दू को गिरफ्तार किया गया। खेत का मालिक गोपालराम पुत्र पूसाराम जाट निवासी बल्दू की पुलिस को तलाश है, जो वहां पुलिस को पहुंची देखते ही वहां से फरार हो गया। पुलिस को इस कार्रवाई में करीब 7 घंटे का समय लगा।
गिरफ्तार आरोपी।