- Hindi News
- National
- Sardarshar News Rajasthan News Oswal Panchayat Greets Senior Citizens Of Ladnun
लाडनूं में ओसवाल पंचायत ने समाज के वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया
लाडनूं | ओसवाल पंचायत की ओर से ओसवाल समाज का ओसवाल पंचायत भवन में होली स्नेह मिलन व गोठ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान समाज के वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। गोठ के संयोजन का दायित्व राकेश कोचर को सौंपा गया। वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह समिति के संयोजन कर रहे आलोक खटेड़ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ओसवाल पंचायत के सरपंच नरेंद्र सिंह भूतोड़िया ने की। संस्था मंत्री विकास बोकड़िया, वरिष्ठ नागरिक जसकरण बेगवानी, उमराव देवी दूगड़ व साहित्यकार प्रेम बेगवानी विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में ओसवाल समाज के वरिष्ठ पुरुष जसकरण बैंगवानी व वरिष्ठ महिला अमराव देवी दूगड़ को सम्मानित किया गया। कवयित्री प्रेम बैंगवानी, जोहरीमल दूगड़ व अरविंद नाहर ने विचार रखे। कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष तारा बोथरा, समिति के सदस्य दीपक चोरड़िया, छतरसिंह बैद, अनिल चोरड़िया, महेंद्र बाफना, दिलीप चोरड़िया, रौनक घोसल, जिनेंद्र सेठिया आदि मौजूद थे।