- Hindi News
- National
- Taranagar News Rajasthan News Patwar Sangh Gave Memorandum About Their Demands
पटवार संघ ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
तारानगर | राजस्थान पटवार संघ की ओर से प्रदेशव्यापी आह्वान पर बुधवार को पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार तेजपाल गोठवाल को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पटवारियों ने वेतन विसंगतियों को दूर करने, नौ,18 व 27 की स्लैब पुन: लागू करने, निर्धारित समय पर पदोन्नति करने, पटवारी के तकनीकी पद घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रदीप सहारण, कुलदीप ज्याणी, दिनेश स्वामी, अशोक राहड़, अमरजीत सहारण आदि शामिल थे।