पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Taranagar News Rajasthan News Patwar Sangh Sent Memorandum To Chief Minister Regarding Four Point Demands

पटवार संघ ने चार सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान पटवार संघ की ओर से प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत शुक्रवार को चार सूत्री मांगों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सहारण के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि दो वर्ष पहले पटवार संघ से हुए समझौते के बिंदुओं को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसे लेकर सरकार से कई बार मांग की जा चुकी है। पटवारियों ने वेतन विसंगति दूर कर 3600 ग्रेड पे करने, एसीपी योजना में पदोन्नति पद का वेतनमान दिलाने, नियमित डीपीसी कार्यक्रम का आदेश जारी करवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अशोक राहड़, अमरजीत, लीलाधर, रोहिताश, सिलोचना आदि शामिल थे।

तारानगर. कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते पटवार संघ जिलाध्यक्ष।
खबरें और भी हैं...