- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Patwar Union Gave Memorandum Seeking Effective Action On Demand
मांगपत्र पर प्रभावी कार्रवाई कराने की मांग, पटवार संघ ने दिया ज्ञापन
राजस्थान पटवार संघ उपशाखा ने विधायक को ज्ञापन देकर संघ के ज्ञापनों व मांग पत्र पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई। अध्यक्ष रमेश कुमार, पटवारी रामसिंह कुल्हड़िया, सोमवीर पूनिया आदि की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया कि पटवार संघ के साथ 28 अप्रैल 2018 को हुए समझौते के बिंदू संख्या तीन, चार, सात व 10 पर लगभग दो वर्ष का समय व्यतीत होने के बावजूद अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है। ज्ञापन में पटवारी को वेतन विसंगति सुधार के लिए पूर्व में हुए समझौतों की पालना में व पटवारी के कार्य की बहुआयामी राजस्व, प्रशासनिक, तकनीकी प्रकृति आदि के मद्देनजर ग्रेड पे 3600 या पे लेवल 10 करने सहित अन्य मांग की गई है।