- Hindi News
- National
- Rajaldesar News Rajasthan News People Contributed 350 Lakh Rupees In Gosewarth39s Phagotsav Program
गोसेवार्थ हुए फागोत्सव कार्यक्रम में लोगों ने किया 3.50 लाख रुपए का सहयोग
राजलदेसर | नेशनल हाईवे 11 स्थित राजलदेसर गोशाला में गोसेवार्थ चंग-ढप व राजस्थानी लोक कला प्रदर्शन फागोत्सव कार्यक्रम हुआ। समाजसेवी बजरंगलाल भाटिया, गोशाला अध्यक्ष महेंद्र दूगड़, लक्ष्मीनारायण पारीक आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीकानेर की भवाई नृत्य कलाकार शहनाज फोगा ने चकरी नृत्य, नंगे पांव तलवार, नुकीली कील तथा कांच के नुकीले टुकड़ों पर नृत्य प्रदर्शन किया। गोसेवार्थ हुए कार्यक्रम में सेवाभावी लोगों की ओर से 3.50 लाख रुपए का सहयोग प्रदान किया गया।