पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarshar News Rajasthan News People Get Upset Due To Rainy And Dirty Water Accumulating In Front Of Ramnagar Phc

रामनगर पीएचसी के आगे बरसाती व गंदा पानी जमा होने से लोग परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामनगर बास में बनी पीएचसी पर पिछले कई दिनों से बरसाती व गंदा पानी जमा होने से यहां आने वाले रोगियों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस संबंध में नगरपालिका को शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं करवाया जा रहा है। पीएचसी इंचार्ज डॉ. आबिद खत्री ने बताया कि पीएचसी के आगे गंदे पानी भराव की समस्या लंबे समय से बनी आ रही है। बारिश के बाद यहां के हालात और भी खराब हो जाते है तथा गंदा पानी पीएचसी परिसर तक पहुंच जाता है। पीएचसी के गेट के आगे सड़क पर पानी भराव के कारण यहां आने वाले रोगियों सहित इस रास्ते से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार पानी जमा रहने से पीएचसी के आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा हैफैलने का डर भी बना हुआ है।

सरदारशहर. रामनगर बास में बने पीएचसी के आगे भरा गंदा पानी।
खबरें और भी हैं...