पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Taranagar News Rajasthan News Performed Dance On Dhamaal And Folk Songs Changoi39s Troupe Was First In Dhap And Chang Competition

धमाल व लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी, ढप व चंग प्रतियोगिता में चंगोई की मंडली रही प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सात्यूं गांव के आजाद अखाड़ा मैदान पर होली के तहत चतुर्थ फाग महोत्सव कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता सुमन सैन ने की। आजाद ढप मंडली सात्यूं के सहयोग से हुए कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई चंग मंडलियों के कलाकारों ने राजस्थानी धमाल व लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में स्वांग कलाकारों ने विचित्र वेशभूषा में दर्शकों को लोटपोट कर दिया। कुछ समिति के मुकेश दाधीच ने बताया कि ढप व चंग प्रतियोगिता में चंगोई की मंडली प्रथम, बाडेट द्वितीय व दूधवाखारा की टीम तृतीय रही। एकल नृत्य, गायन व बांसुरी वादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उमाशंकर शर्मा, जयसिंह कस्वा, उदादास स्वामी, महंत सुरेंद्रसिंह राठौड़, एडवोकेट निर्मल कुमार, इंद्रदास स्वामी, गिरधारी सिंह खिंची, श्रवण प्रजापत, रामप्रताप स्वामी, योगेश शर्मा, बिजू स्वामी आदि मौजूद थे। संचालन विनोद नाई व राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने किया।

बीदासर | नगरपालिका के सहयोग से गांधी चौक में शनिवार रात तीन दिवसीय होली फाग महोत्सव 2020 गींदड़ व घूमर नृत्य का शुभारंभ किया गया। महोत्सव समिति अध्यक्ष समाजसेवी शिक्षक घनश्यामलाल शर्मा ने उद्घाटन किया। पहले दिन विद्या भारती उमावि व ज्ञान ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों ने गींदड़ नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष खालिद बल्खी, उपाध्यक्ष जवाहरसिंह राठौड़, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जेठाराम यादव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मेघराज सांखला, नेमाराम जाखड़ आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार दड़ीबा के गणगौरी चाैक में शनिवार रात कलाकारों ने गींदड़ नृत्य की प्रस्तुतियां दी। सैन मंदिर के पास स्थित गणपतराम टांटिया के नोहरे में भी फाग व चंग महोत्सव में कलाकारों ने धमालों पर नृत्य किया। मोहनलाल नाई, मनोज दाधीच, धनराज सैन, कन्हैयालाल दर्जी आदि ने धमाल की प्रस्तुतियां दी।

बीदासर

तारानगर
खबरें और भी हैं...