प्रजापति समाज ने मनाया होली स्नेह मिलन
लाडनूं | प्रजापति समाज का होली स्नेह मिलन व बुजुर्ग सम्मान समारोह प्रजापति भवन में हुआ। समाज अध्यक्ष सुजला कॉलेज पूर्व प्राचार्य प्रो.बाबूलाल सिंघाटिया ने कहा बुजुर्गों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। आज की युवा पीढ़ी पंरपराओं व संस्कृति से अनजान हो रही है। इसके कारण माता-पिता व बुजुर्गों का सम्मान करना भी भूल रही है। इस मौके पर समाज के 84 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मांगीलाल जटिया, सुखदेवराम, डालमचंद, देवाराम, गणेशमल नागपुरिया का सम्मान किया गया। इस मौके कैलाश घोड़ेला, मनीष सिंघाटिया, मंत्री कमल प्रजापत, कोषाध्यक्ष नवरतनमल प्रजापत, बीईईओ सुखदेवराम प्रजापत, मोतीलाल गेदर आदि सहित समाज के लोग उपस्थित थे।