- Hindi News
- National
- Taranagar News Rajasthan News Presentation Of Gandhiji39s Hymns Song Competition On The Anniversary Of Dandi Yatra
दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर दी गांधीजी के भजनों की प्रस्तुति, गीत प्रतियोगिता हुई
राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा वर्षगांठ पर गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता हुई। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी व्यक्ति का नाम नहीं था, राष्ट्र की विचारधारा थी। लोगों ने गांधी की प्रेरणा से हिंसा का रास्ता त्यागकर अहिंसा व सत्य का दामन थामकर स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बजाया। उनके विचार आज भी प्रेरणादायक है। संयोजक नरेंद्र दूत ने कहा कि गांधी का नाम बदलाव का प्रतिक है, जो समाज व देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। पुष्करदत्त इंदौरिया, जयचंद शर्मा, एसीबीईईओ बाबूलाल बुनकर, सहसंयोजक लीलाधर जोशी, प्रधानाचार्य देवकरण सिंह, कुंदन सैनी आदि मौजूद थे।
सम्बोधित करते संयोजक नरेंद्र दूत।