- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Presented Books And Cupboards In Ratangarh Jail
रतनगढ़ जेल में पुस्तकें व आलमारियां भेंट की
रतनगढ़ | पुरस्कृत शिक्षक फोरम की ओर से उपकारागृह में सदसाहित्य प्रदान किए गए। भंवरलाल विनीतादेवी बैद चेरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली की ओर से आलमारी व पुस्तकें तथा छत्तरसिंह हीरावत के सहयोग से 15 कुर्सियां व बर्तनों के 30 सेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश त्रिवेदी, जेलर कैलाशसिंह, समाजसेवी प्रवीण जैन, परिवार कल्याण समिति पूर्व अध्यक्ष संतोषकुमार इंदौरिया, लोक सेवा संस्थान अध्यक्ष चतुर्भुज गोस्वामी ने संबोधित किया। प्रधानाचार्य कुलदीप व्यास ने आभार जताया। इससे पूर्व रेलवे स्टेशन पर महिला विकास संस्थान सचिव पुष्पलता मंडार व डॉ. भीमराव अम्बेडकर सेवा संस्थान के सुगनचंद मंडार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भामाशाह प्रवीण जैन व मनोज जैन का स्वागत किया। इस दौरान वेदप्रकाश पंवार, झाबरमल, महावीरप्रसाद, रामलाल, ग्यारसीलाल आदि मौजूद थे।