ढांढ़ण शक्ति मंदिर में कार्यक्रम कल
सादुलपुर | ढांढ़ण धाम में स्थित ढांढ़ण शक्ति मंदिर में 10 मार्च को भजन संध्या होगी। रमेश भरतिया ने बताया कि मंदिर में मंगलवार शाम 6.15 बजे होली के चंग दादीजी के संग भजन संध्या होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस की व्यवस्था निशुल्क रखी गई है। बस मंगलवार दोपहर 2.15 बजे भरतिया भवन के पास से रवाना होगी।