पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News Railway Officials Rage On The Information About The Accident Of A Goods Train

मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त की सूचना पर रेलवे के अधिकारियों में मचा हडकंप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चूरू-रतनगढ़ के बीच जुहारपुरा के पास शनिवार शाम को मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों में हडकंप मच गया। चूरू रेलवे स्टेशन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कार्मिक राहत और बचाव के उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। चूरू से विशेष दुर्घटना सहायता गाड़ी में राहत-बचाव के कार्मिक उपकरणों के साथ पहुंचे। बाद में पता चला कि ये बीकानेर रेल मंडल की ओर से सतर्कता जांच (मॉक ड्रिल) था, तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

चूरू स्टेशन अधीक्षक मूलचंद सैन ने बताया कि बीकानेर डीओएम ऑफिस से सूचना शनिवार शाम 4.05 बजे मिली कि चूरू-रतनगढ़ मार्ग पर चूरू-जुहारपुरा के बीच मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर उनके अलावा आरपीएफ, विद्युत, रेलवे सेक्शन के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी 4.20 बजे देपालसर रेलवे स्टेशन पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गए। बाद में पता चला कि ये रेलवे की सतर्कता जांच का हिस्सा था।

मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त की सूचना पर पहुंची राहत ट्रेन से बचाव कार्य करते रेलकर्मी।
खबरें और भी हैं...