- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Rain And Drizzle Fell In The Villages Of Taranagar For Two Days
दो दिन से बारिश व बूंदाबांदी तारानगर के गांवों में ओले गिरे
जिले में दो दिन से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार रात को शुरू हुई बारिश तड़के तक रूक-रूककर होती रही। बुधवार दोपहर बाद बारिश हुई। बारिश के कारण 7 मार्च के बाद से अब तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं चढ़ पाया। 7 मार्च को 22.0 व 13.8, 8 मार्च को 27.3 व 12.0, 9 मार्च को 27.3 व 12.5 व 11 मार्च को क्रमश : 27.2 व 14.5 अधिकतम व न्यूनतम तापमान रहा।
चूरू में सुबह 8 बजे 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। इधर, जयपुर माैसम विभाग के निदेशक शिव गणेश ने कहा कि गुरुवार काे बारिश की संभावना रहेगी। तारानगर तहसील के ब्रह्मनगर व मोरथल गांव में बुधवार को बारिश के दौरान चने के आकार के ओले गिरे। गांव के राकेश शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर को हुई बारिश के दौरान ओले गिरे। चने के आकार के ओलों से सफेद चादर बिछ गई। मंगलवार को क्षेत्र में 10 एमएम बारिश हुई। सादुलपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार रात व बुधवार दिन में रूक-रूककर हल्की बरसात का दौर जारी रहा। रतनगढ़ में शाम को रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो जारी रही। साहवा में बुधवार को सुबह चार बजे रूक-रूककर बूंदाबांदी शुरू हुई, जो सुबह आठ बजे तक जारी रही।
तारानगर. ब्रह्मनगर गांव में बुधवार को बारिश के दौरान ओले गिरे।