- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Rajendra Sharma Rewarded 39musafir39 Story Collection 39mayo39
राजेंद्र शर्मा ‘मुसाफिर’ के कहानी-संग्रह ‘मेळो’ को पुरस्कृत किया
नेम प्रकाशन, डेह और अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में मायड़ भाषा राजस्थानी पुरस्कार उच्छव डेह-नागौर के कुंजल माता मंदिर परिसर में हुआ। उच्छव में विभिन्न साहित्यिक विधाओं के राजस्थानी साहित्यकारों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर चूरू के राजेंद्र ‘मुसाफिर’ के कहानी संग्रह ‘मेळो’ को ‘पारस देवी बेताला राजस्थानी कहानी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें 11 हजार रुपए, शॉल , श्रीफल, साफा, सम्मान पत्र और राजस्थानी साहित्य भेंट किया गया। राजेंद्र शर्मा ‘मुसाफिर’ के राजस्थानी भाषा में एक कहानी-संग्रह एक व्यंग्य संग्रह, एक हिंदी उपन्यास का राजस्थानी में अनुवाद और कहानियों के अनुवाद प्रकाशित हो चुके हैं। राजस्थानी भाषा के साहित्यकार आईदानसिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य एवं प्रो. कल्याणसिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुए समारोह का संचालन साहित्यकार डॉ. गजादान चारण ने किया। संयोजक लक्ष्मणदान कविया ने कहा कि रचनाकार पुरस्कार के लिए नहीं लिखता लेकिन ऐसे आयोजन से लेखकों को प्रेरणा व ऊर्जा मिलती है। आयोजक पवन पहाड़िया ने आभार जताया।
नागौर में हुए समारोह में चूरू के राजेंद्र शर्मा को सम्मानित करते अतिथि