पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजगढ़ की टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सादुलपुर | बैरासर छोटा में बाबा गणेशनाथ क्रिकेट क्लब के सहयोग से हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में राजगढ़ विजेता व बैरासर छोटा की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि शिक्षक नेता प्रमोद श्योराण तथा विशिष्ट अतिथि श्रवण सोनी ने विजेता को ट्रॉफी व 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 5100 रुपए प्रदान किए। आयोजन में प्रवीण पूनिया, सतवीर, राकेश, सुरेंद्र, रवि व बिल्लू सोनी ने सहयोग किया। गांव के युवाओं ने दीपावली पर कबड्‌डी व वॉलीबाॅल प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित करने के लिए कमेटी का गठन किया। संचालन सुरेंद्र पूनिया ने किया।
खबरें और भी हैं...