- Hindi News
- National
- Rajaldesar News Rajasthan News Religious Program Held In Bhavandesar Ashram
भावनदेसर आश्रम में हुआ धार्मिक कार्यक्रम
राजलदेसर | भावनदेसर स्थित शिव मंदिर के सिद्धयोगी होशियारनाथ आश्रम में अमृतनाथ आश्रम फतेहपुर महंत नरहरिनाथ के सानिध्य में सिद्धयोगी होशियारनाथ महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। धार्मिक कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात को जागरण लगाया गया, जिसमें संत विकासनाथ व संत स्मृतिनाथ के सानिध्य में संत निश्चलनाथ, रविनाथ, शिवनाथ, चिमाबाबा आदि सहित कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। शुक्रवार सुबह 10 बजे से भंडारा शुरू हुआ तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संत शांतिनाथ, देवादास, गंगानाथ, समुंद्रनाथ, महेंद्रनाथ, गीतानाथ, कमलेश भारती महाराज, प्रतीज्ञानाथ सहित श्रद्धालु व साधु-संत उपस्थित थे।