- Hindi News
- National
- Rajaldesar News Rajasthan News Religious Program Today For The First Time In 16th Century Jain Temple
16वीं शताब्दी में बने जैन मंदिर में पहली बार धार्मिक कार्यक्रम आज
मुख्य बाजार में सोलहवीं शताब्दी में निर्मित मूलनायक आदिनाथ जैन मंदिर में 1598 में मूर्तियांें की प्राण प्रतिष्ठा के बाद गुरुवार को पहली बार जैन मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से धार्मिक आयोजन होंगे। पुजारी पूनमचंद पांडे ने बताया कि बाबूलाल दुधोड़िया के सहयोग से होने रहे आयोजन के लाभार्थी चंदादेवी मेघराज दुधोड़िया परिवार होगा। सुबह सात से 10 बजे तक आदिनाथ दादा के केसर से 18 अभिषेक होगा। शासनदेवी को फलेचुंदड़ी ओढ़ाई जाएगी। 11 बजे ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1.09 बजे आदिनाथ दादा की ध्वजा स्थापना होगी। शाम सात बजे से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।