- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Sant Sridhar Prakash Visited The Building Under Construction Of Dharmasangha University
संत श्रीधर प्रकाश ने धर्मसंघ विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया अवलोकन
चूरू | स्थानीय धर्म संघ विश्वविद्यालय में आयोजित सत्संग में संत श्रीधर प्रकाश ब्रह्मचारी महाराज ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स दिए। श्रीधर महाराज ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, मगर शिक्षा हासिल करने के लिए एकाग्रचित्त हाेकर पढ़ाई जरूरी है। उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माणाधीन कार्य का अवलोकन किया। ट्रस्ट के सचिव राजेश बजाज ने संत श्रीधर प्रकाश ब्रह्मचारी महाराज का स्वागत किया। इस दौरान एडवोकेट कानसिंह राठौड़, हरिप्रसाद कुदाल, किशन सिंह, प्रभु पुजारी, हरिकिशन कुदाल, महेश शर्मा व भूपेश शर्मा आदि उपस्थित थेे।