पूर्व विधायक सारण को सर्वसमाज ने दी श्रद्धांजलि
सरदारशहर | गांधी विद्या मंदिर राममंच सभागार में रविवार को पूर्व विधायक हजारीमल सारण के निधन पर श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, विधायक पं. भंवरलाल शर्मा, शिवचंद सहू, गांधी विद्या मंदिर अध्यक्ष हिमांशू दूगड़ आदि ने सारण के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। जगदीश धन्नावंशी, रामदेव पूनिया, मांगीलाल बोहरा, रामेश्वर पूनिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।