पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sujangarh News Rajasthan News Save Women Daughter And Made Them Aware About Gender Equality

महिलाओं को बेटी बचाओ व जेंडर समानता के बारे में किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाडनूं | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व जेण्डर समानता अभियान के तहत शुक्रवार को नगरपालिका भवन में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं की कार्यशाला हुई। इस दौरान स्वयं सहायता समूह व एएलएफ सदस्यों का हस्ताक्षर अभियान व शपथग्रहण कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका ईओ मघराज डूडी ने की।

ईओ डूडी ने महिलाओं को बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करने व दोनों को समान व्यवहार करने की सीख दी। एनयूएलएम प्रबंधक राजेन्द्र कुमार शर्मा ने स्वयं सहायता समूह व एएलएफ सदस्यों को जेण्डर समानता के बारे में बताते हुए बेटियों को शिक्षित करके देश के विकास में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी रविंद्रसिंह ने महिला सशक्तिकरण, कौशल प्रशिक्षण व स्वरोजगार ऋण के बारे में बताया। कार्यक्रम में संगठक के हंसराज नाई सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...