- Hindi News
- National
- Taranagar News Rajasthan News Shyam Akhand Jyoti Recited Decorated Baba39s Court
श्याम अखंड ज्योति पाठ किया, बाबा का दरबार सजाया
तारानगर | बुचावास गांव के पारीक भवन में श्याम अखंड ज्योति पाठ किया गया। श्याम बाबा के दरबार की विशेष सजावट की गई। यजमान सीता पांडिया ने पूजा कर बाबा की ज्योत ली। भरत भूषण मिश्रा के सानिध्य में प्रदीप पारूल आत्रेय व कृष्णानंद महाराज ने श्याम बाबा के पाठ का संगीतमय वाचन किया। इस दौरान मांगीलाल पांडिया, मांगीलाल, चंद्रप्रकाश, राजेेंद्र, राधेश्याम, गोकुलराम आदि मौजूद थे।