गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार सैनिक की मौत
सादुलपुर | राजगढ़-बहल रोड पर 10 मार्च की देर शाम गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 39 वर्षीय सैनिक की माैत हो गई। हमीरवास थाने के एएसआई महेंद्रसिंह के अनुसार धर्मवीर पुत्र उम्मेदसिंह जाट 10 मार्च को हरियाणा से बाइक पर राजगढ़ आ रहे थे। भाकरा बस स्टैंड के पास सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी, धर्मवीर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सैनिक धर्मवीर फिलहाल छुट्टी आए हुए थे।