- Hindi News
- National
- Sujangarh News Rajasthan News Sujangarh Bodybuilder Afroz Won Gold Medal
सुजानगढ़ के बॉडी बिल्डर अफरोज ने जीता स्वर्ण पदक
कटक प्रवासी और सुजानगढ़ के बेटे अफरोज खीची ने बॉडी बिल्डिंग में एक बार फिर देश के साथ-साथ क्षेत्र की झोली में एक और उपलब्धि डाली है। हाल ही में चंडीगढ़ में शेरु क्लासिक की ओर से हुई अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अफरोज खीची ने मैंस फिजिक में चैंपियन रहकर गोल्ड मेडल जीता है। अफरोज ने छह मुकाबलों के बीच ये मैडल खुद के नाम किया। बाद में सभी फिजिक टाइटल्स के विजेताओं के बीच हुए मुकाबले में भी पहला स्थान प्राप्त कर प्रो कार्ड जीता। पिछले 15 साल में किसी भारतीय को मिलने वाला ये छठा प्रो कार्ड है। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता आमिर खान ने अफरोज को गोल्ड मेडल, प्रो कार्ड व 50 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया।
अब तक पांच बड़े अवाॅर्ड जीते, अब अमेरिका में दिखाएंगे जलवा : अफरोज अब तक मसल मीनिया वर्ल्ड- 2015 मुंबई में गोल्ड, मसल मीनिया वर्ल्ड 2015 लास बैगास में ब्राॅन्ज, बाॅडी बिल्डिंग ओलंपिया -2018 मुंबई में ब्रॉन्ज, इंटरनेशनल फैडरेशन आॅफ बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता-2018 साउथ कोरिया में सिल्वर, ओलंपिया एमेच्योर वर्ल्ड चैंपियनशिप-2019 लंदन में गोल्ड मेडल जीते हैं। मई 2020 में अंतर्राष्ट्रीय प्रो कार्ड विजेताओं के बीच होने वाली बाॅडी बिल्डर्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अमेरिका में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
चंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में अफरोज को सम्मानित करते आमिर खान।