पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दिवस पर प्रतिभाओं का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साहित्य समिति की ओर से ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। ब्रकु शोभा बहन के सानिध्य व प्रधानाचार्या सुमन पूनिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसीजेएम शालिनी शर्मा थीं। विशिष्ट अतिथि झुंझुनूं सहायक कलेक्टर डॉ. प्रतिभा पूनिया थीं। अतिथियों ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सविता प्रजापत व अंकिता रेडू, राष्ट्रीय खिलाड़ी मुनेशबाला स्वामी, कथावाचिका बबीता दाधीच तथा प्रतिभावान छात्रा वृतिका व दीपिका का दुपट्‌टा, प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह व साहित्य प्रदान कर सम्मान किया। आईआईसीई के निदेशक धर्मपाल वर्मा ने चुबकियाताल की छात्राओं को 50 सेनेटरी पेड प्रदान किए। छात्रा अंजलि गोयल व अंजलि वर्मा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कॉस्मिक पब्लिक स्कूल निदेशक रमेश कुमार व जयदीप ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। पुरुषोतमदेव पांडिया व डॉ. रामकुमार घोटड़ ने आभार जताया। संचालन अनिल शास्त्री ने किया।

तारानगर | लुणास गांव के राजीव गांधी भारत निर्माण केंद्र में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सोसायटी सदस्य अमरसिंह चारण के सहयोग व कलेक्टर संदेश नायक की प्रेरणा से कार्यक्रम में 51 महिलाओं का सम्मान किया गया। अध्यक्षता रेशमी इंदलिया ने की। मुख्य अतिथि सरस्वती नायक व प्रेम कंवर थी। विशिष्ट अतिथि व्याख्याता रोशन मीणा, संतोष शर्मा, सुनीता, सावित्री, विनोद, बबीता, लक्ष्मी, परमेश्वरी, प्रेमसुखी, ओमपती, गुड्डी थी। कार्यक्रम में लुणास, करणीसर, खरतवास, कैलाश, भामरा आदि गांवों की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजयपाल, भगवानदास स्वामी, पुरखाराम प्रजापत, धन्नाराम इंदलिया अादि माैजूद थे।

साहवा | ग्राम पंचायत भवन में पंचायत प्रसार अधिकारी शिवपतसिंह बराच की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया। बराच ने महिलाओं के अधिकारों व केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप डूढाणी ने कोराेना वायरस के लक्षणों व बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी महावीर प्रजापत, ग्राम पंचायत सहायक कृष्णलाल सहू, भजनलाल बेरवाल, यूडीसी सुमित जांगिड़, एएनएम सुषमा, कृष्णा, संजय सिहाग आदि मौजूद थे।

कार्यशाला में तेरापंथ कन्या मंडल की सदस्याें का सम्मान किया

छापर | भिक्षु साधना केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जैन श्रावकों की कार्यशाला हुई। सेवा केंद्र व्यवस्थापक मुनि सुनिधि कुमार के सानिध्य में हुई कार्यशाला में समाज की संस्थाओं के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष माणकचंद नाहटा ने की। अणुव्रत समिति अध्यक्ष रेखाराम गोदारा मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य देवाराम सिद्ध विशिष्ट अतिथि थे। तेरापंथ सभा प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी प्रदीप सुराणा के अलावा अणुव्रत समिति अध्यक्ष रेखा राम गोदारा, प्रधानाचार्य देवाराम सिद्ध, कन्या मंडल संयोजिका चेतना भुतोड़िया, उप संयोजिका मनीषा बेद व तेरापंथ कन्या मंडल की सदस्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम में तेरापंथ कन्या मंडल प्रभारी राजू देवी नाहटा, सपना बैद, चंदा बुच्चा, कविता भंसाली, अनीता दुधोड़िया, प्रभा भुतोड़िया, मोनिका दुधोड़िया, सुमन भुतोड़िया आदि मौजूद रहे। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा प्रेम नाहटा ने आभार जताया।

सादुलपुर. कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...