- Hindi News
- National
- Sahwa News Rajasthan News The Collector Listened To The Instructions In Buchavas Instructed To Handle The Problems
बुचावास में कलेक्टर ने समस्याएं सुनी अधिकारियों को दिए निबटाने के निर्देश
तारानगर. बुचावास में लोगों की समस्याएं सुनते कलेक्टर।
तारानगर | बुचावास गांव के राजीव गांधी भारत निर्माण केंद्र पर शुक्रवार को कलेक्टर संदेश नायक ने जनसुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, मनरेगा, पेंशन आदि से जुड़ी समस्याएं रखी, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इनके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में किसानों ने फसल खराबे की अनुदान राशि दिलवाने, सोलर कनेक्शन दिलवाने की भी मांग की। कलक्टर ने बताया कि सौर ऊर्जा कनेक्शन के लिए काफी शिकायतें किसानों से प्राप्त हो रही है। इसकी जिला स्तर से टीम गठित कर जांच करवाई जाएगी और पात्र किसानों को लाभ दिया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर व अधिकारियों ने सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने प्रसव कक्ष, जननी वार्ड, निशुल्क दवा व जांच केंद्र सहित सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अर्पिता सोनी, तहसीलदार तेजपाल गोठवाल, बीडीओ अजीत सिंह, पटवारी प्रदीप सहारण, अशोक राहड़, अमरजीत, लीलाधर, रोहिताश आदि मौजूद थे।