- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News The Effigy Of The Insurance Company Burnt At The Protest Site
धरनास्थल पर जलाया बीमा कंपनी का पुतला
किसानों के बकाया बीमा क्लैम, बिजली बढ़ोतरी तथा ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल का मुआवजा देने की मांग को लेकर मिनी सचिवालय के सामने दिए जा रहे धरने के आठवें दिन सोमवार शाम किसानों ने बीमा कंपनी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
एसएफआई पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील पूनिया, बीकानेर विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजीतसिंह, किसानसभा के माईचंद बागोरिया, होशियारसिंह, कृष्ण भोजानिया, मनीराम ढाका, संजय पूनिया, शुभराम पूनिया, रमेश पूनिया, विक्रम लंबोर आदि ने होली दहन के समय काली होली का दहन किया। होली और धुलंडी को भी किसान धरने पर बैठे रहे। बुधवार को धरना दसवें दिन जारी रहा। धरने पर मनीराम ढाका, होशियारसिंह, शुभराम सहित बैरासर व लंबोर खेड़ी के लोगों ने समर्थन दिया। इधर, 16 मार्च को प्रस्तावित एसडीएम कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को लेकर बुधवार को गुलपुरा, पहाड़सर, भटोड़, भगेला, हांसियावास, ढिगारला, न्यांगल छोटी व बड़ी, ग्वालिसर, गोठ्यां छोटी व बड़ी, इंदासर सहित कई गांवों में किसानों से जनसंपर्क किया गया।
सुनील पूनिया ने बताया कि 16 मार्च को प्रस्तावित आंदोलन के दौरान मिनी सचिवालय के सामने होने वाली सभा को भादरा विधायक कामरेड बलवान पूनिया व कामरेड अमराराम संबोधित करेंगे। अजीतसिंह ने बताया कि 12 सूत्री मांगों को लेकर 16 मार्च को वापस एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।
साहवा में विभिन्न मांगों को लेकर एसबीअाई के सामने किसानों का धरना जारी रहा
साहवा | अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में बकाया बीमा क्लैम की मांग को लेकर किसानों की ओर से एसबीआई के आगे दिया जा रहा धरना बुधवार को सातवें दिन जारी रहा। एड. निर्मल प्रजापत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है तथा बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। एसबीआई भी किसानों से केसीसी पर अधिक ब्याज वसूल रही है, बीमा क्लैम का भुगतान नहीं कर रही है। किसान सभा अध्यक्ष श्रवण सहू, मंत्री सुनील पारीक व उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने भी संबोधित किया। धरने पर दाताराम भाकर, पवन गोदारा, सलीम खान, जीराम मेघवाल, लीलाधर गोदारा, लक्ष्मीनारायण ख्यालिया, च्यानणमल कुम्हार, नत्थूराम सैनी आदि मौजूद थे।
साहवा. कस्बे के एसबीआई के सामने चल रहे धरने में चर्चा करते किसान।
सादुलपुर. धरनास्थल पर बीमा कंपनी का पुतला जलाकर काली होली का दहन करते किसान।