पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadulpur News Rajasthan News The Narrator Said The Best Knowledgeable Person In The World Who Loves God

कथावाचक बोले-संसार में श्रेष्ठ ज्ञानी वही जो भगवान से प्रेम करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजलदेसर में दादोजी अखाराम मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न

तालवाले बालाजी मंदिर में हो रही भागवत कथा के तहत शनिवार को कथावाचक पंडित भरत पांडे महाराज ने कहा कि मानव तन भगवान की प्राप्ति के लिए पाया है, भगवान प्रेम के भूखे हैं। कथा सुनने से भक्ति का मार्ग सुगम हो जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में मानव अहंकार का त्याग करें। संसार में श्रेष्ठ ज्ञानी वहीं है ,जो भगवान से प्रेम करता है। यजमान मुरलीधर महर्षि ने व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की। कथा के दौरान पंडित कालीचरण इंदौरिया, अजय इंदौरिया, काशीराम सिमार, सांवरमल मटोलिया, महेश कुमार बघेलेवाला, घनश्याम महर्षि, मोहनलाल धर्ड, श्यामसुंदर भोजक, सीताराम महर्षि आदि उपस्थित थे

रतनगढ़. कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।

राजलदेसर | वार्ड 20 में आउटर सिगनल के पास स्थित संत शिरोमणी दादोजी अखाराम महाराज मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शनिवार को संपन्न हुआ। मंदिर कमेटी अध्यक्ष पं. किशन शर्मा व समाजसेवी परमेश्वरलाल घोड़ेला ने बताया कि शुक्रवार रात जागरण लगाया गया। शनिवार सुबह पुजारी हड़मान पांडे के सानिध्य में सुबह 7.15 बजे दादोजी व बालाजी महाराज की आरती तथा ज्योत दर्शन करवाए गए। सवा नौ बजे भंडारा शुरू हुआ।

3 दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव 31 से

सादुलपुर | शहरी क्षेत्र के श्रद्धालुओं व टीकमाणी मंदिर परिवार की ओर से तीन दिवसीय श्रीराम जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। संजय महर्षि ने बताया कि शीतला बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर में 31 मार्च को शाम 6 से रात 10.15 बजे तक सामूहिक सुंदरकांड का पाठ होगा। एक अप्रैल शाम 6.15 बजे से भजन संध्या होगी।
खबरें और भी हैं...