पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarshar News Rajasthan News The Procession Was Taken Out The Natholia Family Got 11 Thousand Rupees For Moolakanaso Bean And Barkati Beenani Prize Of

शोभायात्रा निकाली, मूलकणसो बीन व गुड़कती बीनणी के लिए नाथोलिया परिवार को मिला 11 हजार रु. का पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली मायड़ भूमि री संस्था की ओर से होली को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। ताल मैदान से विकास मालू ने बालाजी महाराज की ध्वजा प्रदान कर शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा रेलवे स्टेशन, मोचीवाड़ा, मुणती कुई, आथुणा बाजार, घंटाघर होते हुए गांधी चौक पहुंची। यात्रा में शामिल विभिन्न प्रकार के स्वांग, हास्य से जुड़ी व देवी-देवताओं की झांकियां, चंग व ढप मंडलियों की प्रस्तुतियां, बैंड वादन, सजे-धजे ऊंट व घोड़े, कालेबेलिया, डेरू व हडिब्बा पार्टियों की प्रस्तुतियों लोगों के आकर्षण का केंद्र रही तथा शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सड़कों पर खड़ी रही। शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत किया गया। गांधी चौक पहुंचने पर अतिथियों ने मूलचंद मालू की प्रतिमा का माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर जयपुर के बालम छोटो सो पार्टी सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी।

विधायक पं. भंवरलाल शर्मा, छत्रसिंह बैद, अशोक बैद, विनय मालू, हंसराज पुजारी, पालिकाध्यक्ष सुषमा पींचा, अनिल शर्मा, राजाराम पुजारी, जगदीश जैसनसरीया, जब्बरमल दूगड़ आदि मंचस्थ अतिथि थे। शोभायात्रा में शंकर एंड शंकर, कर्मभूमि सेवा संस्थान अध्यक्ष माणक भाटी, प्रेरणा मंच अध्यक्ष हंसराज सिद्ध, संयोजक संपतराम जांगिड़, मुखराम नाथोलिया, शंभूदयाल पारीक, ओमप्रकाश सोनी, लक्ष्मीनारायण स्वामी, दिलीप सिसोदिया, डॉ. पूनमचंद भाटी, हरि शर्मा, शिवकांत पारीक, नारायण सैनी, देवीलाल, विनोद पेंटर, डूंगरमल राजपुरोहित, रोहित स्वामी आदि ने सहयोग किया।

सर्वदलीय झांकी को मिला 5100 रुपए का द्वितीय पुरस्कार

शोभायात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए नाथोलिया परिवार को मूलकणसो बीन व गुड़कती बीनणी, 5100 रुपए का द्वितीय पुरस्कार सर्वदलीय झांकी तथा 2100 रुपए का तृतीय पुरस्कार प्रभुदयाल स्वामी मैडम को प्रदान किया गया। इसके अलावा 1100-100 रुपए के सात्वंना पुरस्कार खुमाण डाकू, राजेश सैनी, आनंद मीणा, विमल और धर्मेंद्र वाल्मीकि, गजानंद पूलासर, बजरंगलाल नाई, विदेशी ग्रुप मनोज, विशाल, लकी, ओमप्रकाश सोनी नस कटिया, राजकुमार सोनी अन्ना साउथ, संजय भार्गव, हीरालाल कोरोना को प्रदान किया गया।

सर्वदलीय नेताओं की झांकी निकाली।

शोभायात्रा रवाना करते विकास मालू।

सरदारशहर. शोभायात्रा में डेरू नृत्य मंडली के साथ नृत्य करते हुए।

सरदारशहर. होली मायड़ भूमि री संस्था की ओर से निकाली गई शोभायात्रा को देखने उमड़ा जन सैलाब।
खबरें और भी हैं...