- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News The Program Will Be Seven Days On The Anniversary Of Dandi Yatra
दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर सात दिन होंगे कार्यक्रम
सादुलपुर | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन की शृंखला में 12 मार्च को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों होंगे। एसडीएम इंद्राजसिंह ने बताया कि 12 मार्च को सुबह नौ बजे राउमावि के खेल मैदान से शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी व प्रार्थना सभा होगी। 13 मार्च को सुबह 11 बजे बनारसी देवी उप्रावि में गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, 14 को सुबह 11 बजे रामावि एमपी चौक के खेल मैदान में नुक्कड़ नाटक व पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
तारानगर | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती कार्यक्रम के तहत दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर गुरुवार से 7 दिवसीय ब्लॉकस्तरीय कार्यक्रम शुरू होगा। एसडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि दांडी यात्रा के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत गुरुवार सुबह 9:30 बजे अहिंसा सर्किल से प्रार्थना सभा व प्रभात फेरी निकाली जाएगी। शुक्रवार को सीनियर सैकंडरी स्कूल में गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता होगी।