- Hindi News
- National
- Sardarshar News Rajasthan News The Traders Also Performed On The Second Day The Municipality Started The Drainage Of Dirty Water
व्यापारियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन पालिका ने शुरू की गंदे पानी की निकासी
शहर के आथुणा बाजार में बारिश के बाद पिछले तीन दिनों से जमा बरसाती व गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी व्यापारियों ने रास्ता जाम कर नगरपालिका प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरुवार को भी स्थानीय व्यापारियों ने पांच घंटे तक रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ईओ देवेन्द्र कौशिक व पालिकाध्यक्ष सुषमा पींचा ने दो दिन में समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया था। मगर शुक्रवार सुबह तक हालात में कोई सुधार नहीं होने पर व्यापारियों ने फिर से रास्ता जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर आनन-फानन में नगरपालिका अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा व्यापारियों को समझाईश की तथा कर्मचारियों सहित मशीनरी को तत्काल पानी निकासी के लिए लगाया।