पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Churu News Rajasthan News There Was A Debate On The Topic Of Women Empowerment Varsha Agrawal Was The First

महिला सशक्तिकरण विषय पर वाद-विवाद प्रतियाेगिता हुई, वर्षा अग्रवाल रही प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चूरू | गीतांजली पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में रविवार काे महिला दिवस के अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक विनय गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण की वर्तमान स्थिति व महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में वर्षा अग्रवाल प्रथम, आर्यन शर्मा द्वितीय व याशु सर्राफ तृतीय स्थान पर रहा। विजेता विद्यार्थियों को चेयरमैन दामोदर गौतम, निदेशक गौरव गाैतम ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में नेहा गौतम व परमेश्वरी दर्जी ने निर्णायक की भूमिका बनाई। संचालन राहुल शर्मा ने किया।
खबरें और भी हैं...