- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News There Was A Meeting On The Social Consciousness Conference To Be Held In Jaipur On 23rd
23 को जयपुर में होने वाले सामाजिक चेतना सम्मेलन को लेकर बैठक हुई
चूरू | दक्ष प्रजापति अतिथि भवन में शैक्षणिक सामाजिक चेतना सम्मेलन को लेकर प्रजापति समाज की एक बैठक एडवोकेट रामेश्वरलाल प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि डूंगरराम गेदर ने बताया कि 23 मार्च को जयपुर में स्वतंत्रता सेनानी बाबू शोभाराम की 36वीं पुण्यतिथि पर उनके विचारों को लेकर एक शैक्षणिक, सामाजिक चेतना सम्मेलन किया जा रहा है, जिसमें समाज की शैक्षणिक और सामाजिक दशा और दिशा पर मंथन होगा। सम्मेलन के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। बैठक को महेंद्र चंदवा ने भी संबोधित किया। विशिष्ठ अतिथि डॉ. गौरीशंकर निमिवाल, योगिता घासोलिया, गोपाल बबेरवाल, नोरतमल किरोड़ीवाल, शंकरलाल कुदाल, गोपीचंद प्रजापत रामदेवरा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन बीरबल नोखवाल ने किया। इस अवसर पर हरिप्रसाद नानवाल, गुमानी राम घासोलिया, विनोद कुमार घासोलिया, लिखमाराम, हनुमानप्रसाद टाक, अर्जुनलाल सिरस्वा, कन्हैयालाल टाक, श्योचंद सिंहमार, रिछपाल भोड़िवाल, प्रधानाचार्य जगदीश प्रजापत, नारायणप्रसाद कुदाल, रामकिशन चलकोई, एडवोकेट आनंद किरोडिवाल, मदनलाल खाटीवाल, सोहनलाल किरोडिवाल, नंदलाल घासोलिया, धर्मेंद्र प्रजापत सहित प्रजापति समाज के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में गेदर और चंदवा का साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।