- Hindi News
- National
- Sujangarh News Rajasthan News Truck Collision Killed Young Man On Foot People Set Fire To Truck
ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, लोगों ने ट्रक में लगाई आग
सरदारशहर | गांव भोजासर छोटा में ट्रक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची भानीपुरा पुलिस ने दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गांव के गुवाड़ में शव रखकर प्रदर्शन किया। दूसरे दिन 11 मार्च को हुई वार्ता पर सहमति बनने पर 10 घंटे के बाद ग्रामीणों ने शव को उठाया। जानकारी के अनुसार ट्रक के नीचे आने पर भवानीसिंह पुत्र हड़मानसिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मृतक के चाचा मोहनसिंह राजपूत की रिपोर्ट पर भानीपुरा थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।