पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarshar News Rajasthan News Two Bike Riding Youth Died In Truck Collision In Sardarshahar

सरदारशहर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेगा हाईवे पर मोटर मार्केट के पास एक ट्रोले की टक्कर से बाइक पर सवार दाे युवकाें की माैत हाे गई। जानकारी के अनुसार विनोद पुत्र बाबूलाल मीणा व पवन पुत्र भंवरलाल मीणा निवासी वार्ड 17, सरदारशहर 10 मार्च को बाइक पर जा रहे थे। मोटर मार्केट के पास ट्रोले की टक्कर लगने पर विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक पवन घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया। बीकानेर में उपचार के दौरान पवन की भी मौत हो गई। घटना को लेकर थाने में बाबूलाल मीणा की रिपोर्ट पर ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। बताया गया कि मृतक विनोद मीणा एसडीएम कार्यालय में कार्यरत था।

खबरें और भी हैं...