- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Two Girls Computer Training Starts In Churu Three Months Free Training
चूरू में दो बालिका कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू, तीन महीने देंगे निशुल्क ट्रेनिंग
राज्य सरकार व आरकेसीएल द्वारा संचालित आरएससीआईटी निशुल्क महिला कोर्स का चूरू में दो जगह शुभारंभ हुआ। पहला केंद्र गोयनका स्कूल के सामने व दूसरा विश्वकर्मा मंदिर के पास स्थित है।
स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर के पीछे स्थित कंप्यूटर सेंटर का सभापति पायल सैनी ने उद्घाटन किया। निदेशक जगदीश राहड़ ने बताया कि उक्त कोर्स राज्य सरकार द्वारा बालिका व महिलाओं के लिए निशुल्क करवाया जा रहा है, जिसमें 21 बालिकाओं का चयन हुआ है। तीन महीने का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उन्हें वर्धमान खुला विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर सभापति ने छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें वितरित की। इस मौके पर कंप्यूटर केंद्र के निदेशक जगदीश राहड़, विमल शर्मा, असलम खोखर, विनोद शर्मा, ऋतंभरा मिश्रा आदि मौजूद थे। संचालन दिनेश प्रजापत ने किया। इधर, गोयनका स्कूल के सामने सांखला कंप्यूटर केंद्र बालिकाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण का शुभारंभ पार्षद उषा देवी ने किया। प्रबंधक निरंजन लाल सांखला ने बताया कि चयनित छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उषा देवी ने कंप्यूटर के उपयोग को बताते हुए चयनित छात्राओं को बुक किट वितरित की। इस मौके पर विश्वनाथ सैनी, उषा चोटिया एवं सुरेंद्र चोटिया ने विचार व्यक्त किए। संचालन सोहन लाल मोदी ने किया।
चूरू. कंप्यूटर केंद्र का उद्घाटन करती सभापति पायल सैनी।