- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Two Thousand Prize Accused Arrested In The Case Of Poxo Act
पोक्सो एक्ट के मामले में दो हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पोक्सो एक्ट के दर्ज मामले में वांछित व दो हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। एसएचओ विष्णुदत्त बिश्नोई ने बताया कि वर्ष 2018 में दर्ज पोक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट में वांछित बलवीरसिंह (48) पुत्र रामसिंह जाट निवासी बैरासर गुमाना को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ डीएसपी द्वारा चूरू पोक्सो कोर्ट से स्थाई गिरफ्तारी वारंट करवाकर चालान पोक्सो कोर्ट पेश किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर चूरू एसपी द्वारा दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था। गिरफ्तार आरोपी जिला स्तर पर वांछित चिह्नित टॉप 10 अपराधियों में शामिल है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी बलवीर