- Hindi News
- National
- Sujangarh News Rajasthan News Two Youth Riding On Bike Injured Due To Car Collision
कार की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक घायल
गनोड़ा रोड पर शुक्रवार शाम को सिंघी प्याऊ के पास कार की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। हारे के सहारा टीम संयोजक श्यामसुंदर स्वर्णकार ने बताया सिंघी प्याऊ के पास नौरंगसिंह पुत्र पप्पूसिंह (22) व प्रभुसिंह पुत्र जतनसिंह (22) निवासी बेरी,लक्ष्मणगढ़ को घायल अवस्था में राजकीय बगड़िया अस्पताल लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्यत्र रैफर कर दिया। घटना के बाद कार चालक भाग गया।