पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadulpur News Rajasthan News Urban Prosperity Celebration Beti Bachao Beti Padhao And Rally To Eradicate Gender Discrimination

शहरी समृद्धि उत्सव : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व लिंग भेद मिटाने के संदेश के साथ रैली निकाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुजानगढ़ | दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगरपरिषद की ओर से शहरी समृद्धि उत्सव को लेकर रैली निकाली गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व लिंग भेद मिटाने के उद्देश्य से निकाली गई रैली को सभापति सिकंदर अली खिलजी व आयुक्त बसंत कुमार सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया व लिंग भेद मिटाने की शपथ दिलवाई गई। सभा में प्रभारी तिलोकचंद, जिला परियोजना प्रबंधक अजयसिंह शेखावत, मोहनलाल प्रजापत व सामुदायिक संगठन तेजनारायण ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
खबरें और भी हैं...