- Hindi News
- National
- Sadulpur News Rajasthan News Villagers Burn Gehlot And Pilot39s Effigy At Halt Station
हाल्ट स्टेशन पर ग्रामीणों ने गहलोत व पायलट का पुतला जलाया
गुगलवा, किरताण, बास भरिंड रेल संघर्ष समिति व ग्रामीणों ने हाल्ट स्टेशन पर दिए जा रहे धरने के 12वें दिन रविवार को मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विधिक सलाहकार मुकेश रामपुरा ने बताया कि बिराण, गुगलवा, बालाण, भोजाण, बेवड़, भैंसली, बास भरिंड, रामपुरा, न्यांगल, पाजू, मोडासिया व सोरड़ा आदि गांवों के ग्रामीणों ने धरनास्थल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पीडब्ल्यूडी मंत्री सचिन पायलट का पुतला फूंककर तथा नारेबाजी कर प्रदर्शन किया व एक स्वर में हाल्ट स्टेशन के पास रेल लाइन के नीचे अंडरब्रिज बनाने की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने समय रहते मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने तथा रेल रोको अभियान चलाने व फाग नहीं खेलने का निर्णय लिया। ग्रामीण महिलाओं ने महिला दिवस पर पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में भाग लिया तथा हरजस गाए। इधर, धरना 12वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता रोहिताश गहलोत व मांगेराम चहड़ ने की। राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्रसिंह बीराण ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
कचरा डिपाे के विराेध में नंदराम की जाेड़ी में किसानाें का धरना जारी
नंदराम की जाेहड़ी के पास धरने पर बैठे किसान।
चूरू. नगर परिषद की अाेर से नंदराम की जाेड़ी में बनाए गए कचरा डिपाे के विराेध में राजस्थान किसान सभा की अाेर से दिया जा रहा धरना 12वंे दिन भी जारी रहा। लाेगाें ने बताया कि मांग पूरी नहीं हाेने तक धरना जारी रहेगा अाैर यहां कचरा नहीं डालने दिया जाएगा। इस दाैरान रामकरण चाैधरी, अाबिल अली, इस्लाम खान, मदनलाल सैनी, अासकरण सैनी, नत्थूराम महरिया, रघुवीर चाैधरी, रामचंद्र सैनी, गुलाम नबी खान अादि माैजूद रहे।
सादुलपुर. गहलोत व पायलट का पुतला जलाकर प्रदर्शन करते हुए।