पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarshar News Rajasthan News Villagers Protest Against Toll Collection Gave Memorandum

टोल वसूली के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरदारशहर | तारानगर हाईवे पर ग्राम पंचायत नैणासर व जयसंगसर बस स्टैंड बीच में लगे टोल नाके पर आसपास के सात गांवों के लोगों से टोल लिए जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम रीना छींपा व भालेरी थानाधिकारी को ज्ञापन देकर गांवों को टोलमुक्त करवाने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है, आसपास के गांवों को टोलमुक्त नहीं किया तो आंदोलन करेंगे। कांग्रेस देहात अध्यक्ष ताराचंद सहारण ने बताया कि टोल के आसपास के सात गांव चाड़सर, नैणासर, नैयासर, जोरावरपुरा, बलाल, राजास मेलूसर व जयसंगसर की दूरी मात्र चंद किमी की है, फिर भी टोल लिया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में मेलूसर सरपंच परसाराम सहारण, पूर्व सरपंच रामजस कस्वा, सोनूसिंह ढिढारिया, मदनलाल पारीक, गिरधारीलाल, नैणासर सरपंच रतिराम डूडी आदि शामिल थे।

नैणासर टोल टैक्स के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौपते हुए ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...