- Hindi News
- National
- Churu News Rajasthan News Voting For Panch And Sarpanch Will Take Place Today In 12 Gram Panchayats Of Ratangarh
रतनगढ़ की12 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के लिए आज होगा मतदान
रतनगढ़ पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में से 12 ग्राम पंचायतों में सोमवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक सरपंच व पंच के लिए मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण सरपंच प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान का निवेदन किया। वहीं मतदान दल संबंधित बूथों पर पहुंच गया। इन 12 पंचायतों में से भरपालसर, लधासर व आलसर के बूथ संवदेनशील हैं, यहां अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा तथा वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच के चुनाव ईवीएम मशीन से तथा पंचों के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।
इन 12 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान
चूरू | जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि आलसर, भरपालसर लाडखानी, गौरीसर, हामूसर, हुडेरा अगुणा, लढासर, लूंछ, मेलूसर, रतनसरा, सांगासर, सिमसिया बीदावतान, टिडियासर पंचायत में पंच-सरपंच के लिए रविवार को मतदान होगा। 16 मार्च को उपसरपंच का चुनाव होगा। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण एवं चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। मतदान दलों को रवाना करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम बलदेव शर्मा ने आवश्यक निर्देश दिए। एसीईओ डॉ नरेंद्र चौधरी ने चुनाव संबंधी जानकारी दी। इस दौरान रतनगढ़ एसडीएम डॉ. गौरव सैनी, एडीईओ सांवरमल गुर्जर, पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
रतनगढ़. अपना चुनाव चिह्न कैमरा दिखाकर वोट मांगती सरपंच प्रत्याशी।